• Recent

    सिद्धार्थ उपनिषद Page 98


    सिद्धार्थ उपनिषद Page 98


    (322)

    चेतना के विश्राम के लिए श्रेष्ठतम तरीका सुमिरन है. राजस्थान के दरिया साहब कहते हैं--" जाति हमारी ब्रह्म है, माता-पिता हैं राम. गिरह हमारा शून्य में, अनहद में विश्राम." सहजयोग के माध्यम से, ओंकार के माध्यम से, सुमिरन के माध्यम से परम विश्राम पाया जा सकता है. मुख्य बात यह है कि सुमिरन में सदा रहा जा सकता है. इस प्रकार सुमिरन के माध्यम से हमारी चेतना प्रभु प्रेम से भर जाती है, तृप्त हो जाती है, परम विश्राम को उपलब्ध हो जाति है. फिर तो एक अदभुत शान्ति उतर आती है, अदभुत आनंद छलक आता है, अदभुत मस्ती छा जाति है.

    (323)

    बोरियत की महामारी से मुक्त होने का सबसे कारगर तरीका सुमिरन है. पहले बोरियत कोई बड़ी समस्या नहीं थी. जीविकोपार्जन में ही अधिकतर समय व्यतीत हो जाता था. आवश्यकताएं भी सीमित थीं. लेकिन आज न आवश्यकताओं की सीमा है, न मनोरंजन की. न भोगों की सीमा है, न वासनाओं की. आज मनोरंजन के साधनों के विस्तार के साथ-साथ बोरियत के साम्राज्य का भी विस्तार हो रहा है.

    (324)

    पहले संत कहा करते थे कि सुमिरन के द्वारा नाम की पूँजी कमाओ, मृत्यु के बाद काम आएगा. आज के सन्दर्भ में मैं कहना चाहता हूँ कि सुमिरन करो, ताकि आज जीवन आनंद में, शान्ति में, विश्राम में जी सको.



    Page    -    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 
    21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 
    41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 
    61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 
    81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 
    116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 
    131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 
    161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 
    176 177 178 179 180