• Recent

    विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 104

    [ " हे शक्ति , प्रत्येक आभास सीमित है , सर्वशक्तिमान में विलीन हो रहा  है . " ]


    इसे तुम एक ध्यान बना ले सकते हो . एक घंटे के लिए बैठ जाओ और इसे करके देखो . कहीं कोई सीमा मत बनाओ . जो भी सीमा हो उसके पार खोजने का प्रयास करो और चलते चले जाओ . जल्दी ही मन थक जाता है , क्योंकि मन असीम के साथ नहीं चल सकता . मन केवल सीमित से ही जुड़ सकता है . असीम के साथ मन नहीं जुड़ सकता ; मन ऊब जाता है , थक जाता है , कहता है , ' बहुत हुआ , अब बस करो ! ' लेकिन रुको मत , चलते जाओ . एक क्षण आएगा जब मन पीछे छूट जाता है और केवल चेतना ही बचती है . उस क्षण में तुम्हें अखंडता का , अद्वैत का ज्ञान होगा . यही लक्ष्य है . यह चेतना का सर्वोच्च शिखर है . और मनुष्य के मन के लिए यह परम आनंद है , गहनतम समाधि है .


    Page - प्रस्तावना 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25
    26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50
    51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75
    76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100
    101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112